mereframe

स्पेसिफ़िकेशन

Mereframe: RAW कैमरा और वीडियो

Mereframe एक RAW कैमरा है, जो आप कुछ न बदलें तो ऑटो पर ही चलता है। बस पॉइंट करें और शूट करें, या एक ही डायल से कोई भी वैल्यू अपने हाथ में ले लें।

शूट

  • ज़ूम, एक्सपोज़र, शटर, ISO, व्हाइट बैलेंस और फ़ोकस के लिए एक डायल, हर स्टॉप पर हल्के क्लिक और हैप्टिक टिक के साथ।
  • हाथ से फ़ोकस, पीकिंग और 4× लूप के साथ।
  • RGB हिस्टोग्राम, ज़ेब्रा, ग्रिड और होराइज़न लेवल। Pro के साथ वेव, परेड और फ़ॉल्स कलर।
  • AE/AF लॉक, और जहां टैप करें वहां की मीटरिंग।
  • नाइट लंबे फ़्रेम मर्ज करता है, बस फ़ोन स्थिर रखें। ट्राइपॉड पर Astro तारों को कैद करता है (Pro, तीन शॉट मुफ़्त)।
  • रोशनी कम होने पर Mereframe नाइट का सुझाव देता है।

डेवलप

  • हर फ़ोटो सेंसर डेटा से शुरू होती है, कई फ़्रेम से मर्ज होती है और आपके फ़ोन पर ही डेवलप होती है।
  • छह लुक, जिनका प्रीव्यू आपके सामने के सीन पर लाइव दिखता है: नैचुरल, विविड और मोनो मुफ़्त; पोर्ट्रेट, लैंडस्केप और मूडी Pro के साथ।
  • अपने हिसाब से HDR, Display P3 कलर और Ultra HDR।
  • Pro के साथ RAW रखें और जब चाहें किसी दूसरे लुक के साथ उसे फिर से डेवलप करें।
  • किसी भी RAW एडिटर के लिए उसे DNG के रूप में एक्सपोर्ट करें।
  • ऐसा एडिटर, जिसमें एक बार में एक ही बदलाव होता है और फ़ोटो पूरी बड़ी दिखती है। ओरिजनल देखने के लिए फ़ोटो को दबाए रखें।

वीडियो

  • इंस्टेंट RAW, RAW या प्रोसेस्ड वीडियो, और हर एक में क्या मिलता है और क्या छोड़ना पड़ता है, साफ़-साफ़ लिखा हुआ।
  • ग्रेडिंग के लिए Log (10 सेकंड की क्लिप मुफ़्त) और 10-bit, ऑप्टिकल और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबलाइज़ेशन के साथ।
  • 120 या 240 fps पर स्लो मोशन, आपके लिए सेट किया हुआ।
  • टाइम-लैप्स, जो हिसाब खुद लगाता है और फिर वीडियो बनाता है।

आपका

  • आपकी फ़ोटो और क्लिप की दिन के हिसाब से लाइब्रेरी, जिसमें शेयर करें, जानकारी, फिर से डेवलप करें (Pro) और मिटाएं के विकल्प हैं।
  • Material You: कैमरा आपके वॉलपेपर के रंग अपनाता है।
  • आपकी फ़ोटो आपके फ़ोन पर ही रहती हैं। कोई खाता नहीं, कोई विज्ञापन नहीं, कोई क्लाउड नहीं। लोकेशन तब तक बंद रहती है, जब तक आप उसे चालू न करें।

आपका फ़ोन

  • कुछ सुविधाएं आपके फ़ोन के कैमरे पर निर्भर हैं: RAW कैप्चर और नाइट, टेलीफ़ोटो, फ़्रेम रेट, 10-bit और Log, हर फ़ोन पर अलग होते हैं।
Mereframe Pro

मुफ़्त। Pro आपकी मर्ज़ी।

मुफ़्त और Pro
सुविधामुफ़्तPro
हर फ़ोटो पूरी क्वालिटी में: मर्ज, नाइट, Ultra HDR और P3शामिलशामिल
सिंगल-फ़्रेम RAWशामिलशामिल
मैन्युअल कंट्रोल, हिस्टोग्राम, ज़ेबरा और पीकिंगशामिलशामिल
नैचुरल, विविड और मोनो लुकशामिलशामिल
पोर्ट्रेट, लैंडस्केप और मूडी लुकशामिल नहींशामिल
मर्ज किया गया RAW (DNG) और मर्ज की ट्यूनिंगशामिल नहींशामिल
RAW और Log वीडियो10 सेकंड की क्लिपकोई सीमा नहीं
Astroतीन शॉटशामिल
एडिट सेव करना, और फिर से डेवलप करनाशामिल नहींशामिल
वेव, परेड और फ़ॉल्स कलरशामिल नहींशामिल
लंबे टाइम-लैप्सशामिल नहींशामिल

Pro आने से पहले Mereframe इंस्टॉल किया था? आपको हर सुविधा मुफ़्त मिलती रहेगी।

कुछ सुविधाएं आपके फ़ोन पर निर्भर हैं। कीमतें Google Play पर दिखती हैं।